हिंदी, भोजपुरी व नागपुरी गीतों पर झूमे लोग

Updated at : 23 Jan 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदी, भोजपुरी व नागपुरी गीतों पर झूमे लोग

पतिअंबा बस्ती टोली में माघ जतरा मेला का समापन

विज्ञापन

जलडेगा. प्रखंड के पतिअंबा बस्ती टोली में बसंत पंचमी पर पारंपरिक माघ जतरा मेला लगाया गया. मेला सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली. माघ जतरा मेला के तहत आयोजित नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया विमला देवी, मुखिया बालमुनी लुगून, एसआइ विनोद कुमार तथा मेला समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इसके बाद नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कार्यक्रम की शुरुआत नागपुरी लोक गायक सह बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार से सम्मानित जगदीश बड़ाइक द्वारा मां भगवती की वंदना गीत से की गयी. इसके बाद सोनी कुमारी, सुहाना देवी, सरिता बड़ाईक, रत्न बड़ाइक, तुलसी सिंह, दिलेश्वर साहू समेत अन्य गायक-गायिकाओं ने एक से बढ़ कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. डांसर काजोल व आरती ने भोजपुरी, हिंदी व नागपुरी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. कार्यक्रम का संचालन सुभाष साहू ने किया. मेला के आयोजन में मोतीलाल ओहदार, त्रिलोक साहू, जयराम महतो, मनोज नायक, लाल मोहन सिंह, रमेश सिंह, पारसनाथ महतो, सुकरा बड़ाइक, परशुराम प्रधान, देवन नायक, संदीप बड़ाईक, सुबोध पाइक समेत स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा. मेले में मिठाई, ईख, श्रृंगार समेत विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी थी, जहां लोगों ने जम कर खरीदारी की और मेले का आनंद उठाया. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जलडेगा पुलिस जवान मौके पर तैनात रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola