ePaper

शिक्षा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है स्कूल

Updated at : 13 Dec 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है स्कूल

डॉन बॉस्को विद्यालय जामटोली में वार्षिक उत्सव का आयोजन

विज्ञापन

कोलेबिरा. प्रखंड के जामटोली स्थित डॉन बॉस्को विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर क्लेमेंट लकड़ा व विशिष्ट अतिथि फादर डेविस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर ज्योतिष कुमार किंडो ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के साथ उपस्थित अभिभावकों का अभिनंदन किया. उन्होंने विद्यालय की स्थापना, उद्देश्य और अब तक की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों ने गुजराती, असमिया, बंगाली, नागपुरी व अंग्रेजी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों ने भी लोगों का विशेष ध्यान खींचा. मुख्य अतिथि फादर क्लेमेंट लकड़ा ने कहा कि यह विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है. सीमित संसाधनों के बावजूद यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायी जा रही है, जो सराहनीय है. प्रधानाचार्य फादर ज्योतिष कुमार किंडो ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं खेलकूद की समुचित सुविधाएं उपलब्ध हैं. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नये शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. कार्यक्रम में फादर तिर्की, फादर वीरेंद्र, फादर ऑगस्टीन, दिलीप तिर्की, आनंद प्रकाश एक्का सहित विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola