धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए संगठित हों

Updated at : 12 Mar 2026 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए संगठित हों

केरसई में देवी मंडप के पास विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

विज्ञापन

सिमडेगा. केरसई प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप के समीप गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की भागीदारी रही. सम्मेलन की शुरुआत प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने उपस्थित अतिथियों व श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समाज को संगठित रहने की आवश्यकता बतायी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, विश्व हिंदू परिषद सिमडेगा के जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, जैन मुनि डॉ पद्मराज महाराज, विहिप जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर मिश्रा तथा जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख विकास साहू मौजूद थे. रंगनाथ महतो ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प है. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज ने हजारों वर्षों से देश की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखा है और आज आवश्यकता है कि अपनी पहचान को और मजबूत किया जाये. उन्होंने हिंदुत्व की रक्षा के लिए माता, गौ माता, मठ मंदिर, मातृभूमि और धर्म ग्रंथों की रक्षा करने का आह्वान किया. विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा कि प्रकृति से जुड़ाव ही सनातन सभ्यता की पहचान है. उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति प्रकृति पूजक रही है, इसलिए अपनी संस्कृति और सभ्यता को सुरक्षित रखने के लिए समाज को एकजुट रहना होगा. जैन मुनि डॉ पद्मराज महाराज ने कहा कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, व्यक्ति को अपने धर्म और संस्कारों पर अडिग रहना चाहिए. उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही. इस अवसर पर आरएसएस के जिला संघ चालक श्रवण बड़ाइक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास और उसके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए संघ के पांच परिवर्तनों की जानकारी दी और उन्हें जीवन में अपनाने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान श्याम सुंदर मिश्रा, सोनी पैकरा समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन संदीप नाग ने किया. सम्मेलन के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि गुप्ता, प्रणव प्रसाद, विकास कुमार, रवींद्र बड़ाइक समेत कई ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola