ePaper

कुआं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Updated at : 04 Apr 2024 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
कुआं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

जलडेगा की घटना

विज्ञापन

जलडेगा. बांसजोर स्कूलटोली निवासी 64 वर्षीय हेरयन डांग की मौत कुआं में गिरने से हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 10.30 बजे के करीब हेरयन डांग कुआं में पानी भरने के लिए गये थे. इस दौरान पैर फिसल जाने से वह कुआं में गिर गय, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना के सूचना के बाद जिप सदस्य सह कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक समड़ोम पॉल तोपनो व ओपी प्रभारी व पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंच शव को कुआं से निकाला. कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola