संविधान की नींव एक व्यक्ति एक वोट के सिद्धांत पर टिकी है : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Aug 2025 9:42 PM
विज्ञापन
संविधान की नींव एक व्यक्ति एक वोट के सिद्धांत पर टिकी है : विधायक
विज्ञापन
सिमडेगा. कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने वोट चोरी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा से मिल कर चुनावों में हेराफेरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है. कहा कि भारत देश को हमारे पुरखों ने बलिदान देकर आजादी दिलायी है. आज हमारे पूर्वजों की बदौलत स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं. हमारा देश लोकतांत्रिक देश है, जिसमें जनता सर्वोपरि है. जनता ही सरकार है और इस देश को चलाने के लिए संविधान का निर्माण किया गया. संविधान का निर्माण कराने के लिए कांग्रेस पार्टी और हमारे पुरखों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. संविधान में लोकतांत्रिक देश को चलाने के लिए व्यवस्था दी गयी. हमारे संविधान की नींव एक व्यक्ति एक वोट के सिद्धांत पर टिकी है. इसलिए जब चुनाव होते हैं, तो सबसे जरूरी सवाल यह है कि क्या सही लोगों को वोट डालने की अनुमति मिल रही है. क्या वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं. कहा कि पिछले कुछ समय से लोगों में संदेह बढ़ता जा रहा है. भाजपा को कभी भी विरोधी लहर का सामना नहीं करना पड़ता. भाजपा को अप्रत्याशित और बड़ी जीत मिल जाती है. लोकतंत्र के पहरेदार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं. भाजपा इस अधिकार की चोरी चुनाव आयोग के साथ मिल कर कर रही है. लोकतंत्र में वोट का अधिकार जनता को सबसे ज्यादा ताकत देता है. किंतु यह ताकत जनता से छीनी जा रही है और वोट चोरी से भाजपा देश में सत्ता हासिल कर रही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को अराजक की स्थिति में खड़ा कर दिया है. कहा कि वोट लोकतंत्र की नींव है, जिस पर बीजेपी और निर्वाचन आयोग मिल कर हमला कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










