अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
Updated at : 31 May 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन

सड़क हादसा
विज्ञापन
कोलेबिरा.
कोलेबिरा-रांची मुख्य पथ पर पीएचइडी कार्यालय के समीप पुलिया के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय महिला रोजालिया डुंगडुंग की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही इसकी जानकारी पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी दी. जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन कोलेबिरा पहुंचे. मृतका कोलेबिरा में रह कर भीख मांग कर अपनी जीविका चलाती थी. दिनभर भीख मांग कर कोलेबिरा निवासी दशरथ प्रसाद के यहां जमा करती थी. उसकी मौत होने के बाद दशरथ प्रसाद ने कोलेबिरा पुलिस की उपस्थिति में जमा किये गये पैसे को मृतक के परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




