जमीन को दलाल व कंपनी के हाथों नहीं बेचने देंगे : मसीह गुड़िया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2025 10:00 PM
जल, जंगल, जमीन और बेटी बचाओ को लेकर रौतिया समाज का धरना-प्रदर्शन
बानो. अखिल भारतीय रौतिया समाज की ओर से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में जल, जंगल, जमीन और बेटी बचाओ को लेकर धरना-प्रदर्शन व रैली निकाली गयी. रैली की शुरुआत डाक बंगला परिसर से हुई, जहां समाज के लोग हाथों में तख्ती, बैनर और झंडा लेकर नारे लगाते हुए आगे बढ़े. रैली मुख्य चौक होते हुए बिरसा मुंडा चौक पहुंची, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद रैली प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा में खूंटी जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि रौतिया समाज की जमीन को किसी भी कीमत पर दलालों और कंपनियों के हाथों में नहीं जाने देंगे. जल-जंगल-जमीन और बेटियों की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है. बिरसा मुंडा ने जिस तरह उलगुलान किया था, उसी परंपरा को हमें आगे बढ़ाना होगा. प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा से संभव है. उन्होंने सरकार से मांग की कि रौतिया जाति की जमीन को भी सीएनटी एक्ट में शामिल किया जाये, ताकि भूमि की लूट रोकी जा सके. बानो मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक ने लोगों से अनावश्यक जमीन की बिक्री रोकने की अपील की. प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि जमीन व बेटियों की सुरक्षा करना समाज का दायित्व है. बाहरी तत्व हमारी जमीन को औने-पौने दाम पर लूट रहे हैं. सभा के अंत में समाज की ओर से बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा गया. सभा में युवा मोर्चा अध्यक्ष रवींद्र सिंह, महिला अध्यक्ष तारावती देवी सेमत समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे. अंत में रौतिया समाज के लोगों ने जल, जंगलस, जमीन व बेटी बचाने का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










