महिला वर्ग में इतिहास व राजनीति शास्त्र विभाग फाइनल में

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Aug 2025 10:48 PM

विज्ञापन

पुरुष वर्ग में भूगोल विभाग व जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की टीम फाइनल में

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा महाविद्यालय में चल रहे अंतर विभागीय पुरुष-महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन के पहले मैच में महिला वर्ग में राजनीति शास्त्र विभाग ने हिंदी विभाग को पेनाल्टी शूट में 1-0 गोल से पराजित किया. जबकि महिला वर्ग के दूसरे मैच में इतिहास विभाग ने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की टीम को पेनाल्टी शूट में ही 4-1 गोल के बड़े अंतर से हरा दिया. पुरुष वर्ग में शनिवार को खेले गये पहले मैच में वाणिज्य विभाग की टीम ने इतिहास विभाग को 3-1 गोल से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की टीम ने संस्कृत, अंग्रेजी व भौतिकी विभाग की संयुक्त टीम को 2-0 गोल से हरा दिया. इसके बाद महिला वर्ग का मैच हुआ, जिसमें इतिहास विभाग की टीम ने राजनीति शास्त्र विभाग की टीम को 2-0 गोल से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. इधर राजनीति शास्त्र विभाग की टीम ने एक अन्य मैच में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की टीम को 1-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर गयी. पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में भूगोल विभाग की टीम ने वाणिज्य विभाग की टीम को 1-0 गोल से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच में क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा विभाग एवं इतिहास विभाग के बीच खेला गया. निर्धारित समय पर कोई गोल नहीं होने पर पेनाल्टी शूट का सहारा लिया गया, जिसमें जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की टीम 4-2 गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया. टूर्नामेंट का दोनों फाइनल मैच 13 अगस्त को खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola