निकासी की व्यवस्था नहीं: सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
निकासी की व्यवस्था नहीं: सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, लोग परेशान

वार्ड पांच के तेलीटोली से पाहन टोली जाने वाली सड़क की हालत हुई खराब

विज्ञापन

वार्ड पांच के तेलीटोली से पाहन टोली जाने वाली सड़क की हालत हुई खराब सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच के तेलीटोली से पाहन टोली को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है. यहां घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है. इससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में समुचित नाली व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. सलडेगा मुख्य पथ के नाली का पानी भी यहां आकर जमा हो जा रहा है. परिणामस्वरूप सड़क पर गंदा पानी जमा होने से यह कीचड़युक्त और फिसलन भरी हो गयी है. खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर वार्ड आयुक्त एवं नगर परिषद को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है. गंदे पानी के जमाव के कारण इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है. इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण कर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola