नौ स्थायी वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2025 10:32 PM
विज्ञापन
नौ स्थायी वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन
सिमडेगा. पुलिस द्वारा ऑपरेशन रेड हंट सिमडेगा पुलिस अभियान के तहत विशेष अभियान चला कर तीन दशकों से फरार चल रहे कुल नौ स्थायी (लाल) वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. ठेठईटांगर थाना क्षेत्र से 35 वर्षों से फरार वारंटी शांति खड़ियाइन को गिरफ्तार किया गया. उसके विरुद्ध दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप है. बीते 35 वर्षों से फरार वारंटी विलो देवी उर्फ उर्मिला देवी को भी गिरफ्तार किया गया. उसके विरुद्ध दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज था. वह 35 वर्षों से गिरफ्तारी के डर से स्थान बदल कर अपने रिश्तेदार के पास सिलिंगा जलडेगा थाना में रहती थी. कोलेबिरा थाना के 24 वर्षों से फरार वारंटी सलीम खड़िया को गिरफ्तार किया गया. उसके विरुद्ध डकैती का मामला कोलेबिरा थाना में दर्ज था. वह गिरफ्तारी के डर से स्थान बदल कर गोवा में रह कर काम कर रहा था. सिमडेगा थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षों से फरार वारंटी महावीर मेहर को जमीन विवाद में मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. बानो थाना निवासी 16 वर्षों से फरार वारंटी अजय तोपनो को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त बीते 16 वर्षों से फरार चल रहा था. 29 वर्षों से फरार वारंटी विश्राम जोजो को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया. 29 वर्षों से वह गिरफ्तारी के डर से गांव में ही नाम बदल कर रह रहा था. पाकरटांड़ थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षों से फरार वारंटी अमासू ग्वाला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया. वह 17 वर्षों से गिरफ्तारी के डर से स्थान बदल कर अरमई गुमला में अपने पूरे परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था. गुप्त सूचना पर विशेष छापेमारी अभियान चला कर उसे गिरफ्तार किया गया. बोलबा थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षों से फरार वारंटी रामविलास बड़ाइक को पोस्ट ऑफिस में पैसा गबन करने के आरोप में बोलबा पुलिस ने गिरफ्तार किया. वह सुंदररगढ़ ओड़िशा में अपने पूरे परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था. एसपी एम अर्शी ने बताया कि जिले में लगातार रेड हंट अभियान फरार सभी लाल वारंटियों को सलाखों के पीछे भेजने तक जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










