आदिवासी क्षेत्रों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जायेगी : श्रद्धानंद

बरटोली व माझघाट का दौरा कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
सिमडेगा. भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने कुलूकेरा पंचायत के बरटोली व माझघाट का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने सड़क, बिजली समेत अन्य मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से ही यह इलाका विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ है, जिससे दैनिक जीवन संघर्षपूर्ण बन गया है. श्री बेसरा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को वह सरकार और उच्च अधिकारियों तक पूरी मजबूती से पहुंचायेंगे और समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे. श्री बेसरा ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जायेगी. विकास हर नागरिक का अधिकार है और इसके लिए मैं लगातार प्रयास करता रहूंगा. श्री बेसरा ने गांव में फलदार वृक्ष लगा कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तीकरण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पौधरोपण न केवल प्रकृति की रक्षा करता है, बल्कि ग्रामीणों की आय का सशक्त माध्यम बन सकता है. उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया. मौके पर अवध किशोर लोहगढ़िया, अनिरुद्ध, जयपाल मांझी, रामसागर कालो, राम प्रसाद, खिरोमणी देवी, हीरामनी देवी, महावीर खड़िया, शिरोमणि कुल्लू, जुनाथन एक्का, विजय टेटे, सुदर्शन ग्वाला, जसमीत टोप्पो, तपेश्वर कालो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










