एनडीआरएफ की टीम ने तालाब से निकाला शव

Updated at : 21 Apr 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम ने तालाब से निकाला शव

एनडीआरएफ की टीम ने तालाब से निकाला शव

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा डैम में डूबे युवक को एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. उक्त युवक रविवार को नहाने के क्रम में तालाब में डूब गया था. ज्ञात हो कि कोलेबिरा प्रखंड के नवाटोली पंचायत के सारंगपानी निवासी आदित्य केरकेट्टा के 17 वर्षीय पुत्र पृथ्वीराज केरकेट्टा रविवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास डैम में नहाने गया था. इस क्रम में डूब गया था. सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को ढूंढ निकालने का प्रयास किया गया था, किंतु सफलता नहीं मिली. इसके बाद प्रखंड प्रशासन ने इसकी सूचना उपयुक्त को दी गयी. उपयुक्त ने एनडीआरएफ की एक टीम को रांची से बुलाया. सोमवार दोपहर 12 बजे बजे एनडीआरएफ की दो टीम डैम में शव ढूंढने के लिए उतरी. इसके बाद लगभग साढ़े तीन घंटे मशक्कत करने के बाद एमडीआरएफ टीम को सफलता मिली और शव को बाहर निकाला गया. शव के बाहर निकलते मृतक के परिजन रोने लगे, जिससे सारा माहौल गमगीन हो गया. कोलेबिरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया. मौके पर एनडीआरएफ टीम के ग्रुप लीडर सूरज कुमार, बीडीओ वीरेंद्र किंडो, थाना प्रभारी सकलदेव महतो, सब इंस्पेक्टर बन बिहारी महतो, प्रमुख दुतामी हेमरोम, अंचल निरीक्षक संजीवन बड़ाइक, जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola