एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली रैली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2025 11:10 PM
एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली रैली
सिमडेगा. डिस्ट्रिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस सिमडेगा के एनसीसी कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान एवं पेपर बैग दिवस के तहत जागरूकता अभियान चला कर प्लास्टिक को हटाने का संदेश दिया. इस दौरान छठ तालाब की साफ-सफाई की. सभी प्लास्टिक बोतलों व प्लास्टिक के कचरों को तालाब से निकाला गया. इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गयी. प्रधानाध्यापक अब्राहम केरकेट्टा ने जागरूकता रैली को रवाना करते हुए कहा कि पेपर बैग दिवस पर हम सभी को प्रण लेना है कि प्लास्टिक का बहिष्कार करेंगे और पेपर बैग का प्रयोग करेंगे. एनसीसी ऑफिसर सत्यजीत कुमार ने बताया कि एनसीसी पूरे भारत में पुनीत सागर अभियान के तहत नदी, तालाब समेत अन्य जलाशयों में प्लास्टिक के कचरों को निकालने का काम कर रही है. सत्यजीत कुमार ने युवाओं से अपील की कि जलाशय को गंदा न करें. क्योंकि जल के बिना जीवन संभव नहीं है. सफाई अभियान में शिक्षक संजीव कुमार व कुंदन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आज
सिमडेगा. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक राजकीयकृत मवि ठाकुरटोली में 13 जुलाई को दिन के 11 बजे से होगी. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी. साथ ही जिला स्तर के सेवानिवृत्त संघीय पदधारियों को सम्मानित किया जायेगा. बैठक में संघ के सभी पदधारी व सदस्यों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है. यह जानकारी जिलाध्यक्ष मनोज भगत व सचिव अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










