नगर परिषद कर्मियों ने मनाया मजदूर दिवस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 May 2025 10:24 PM
नगर परिषद कर्मियों ने मनाया मजदूर दिवस
सिमडेगा. नगर परिषद कार्यालय के निकट झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में मजदूर दिवस मनाया गया. मौके पर कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव सुशील सिंह ने कहा कि आज के दिन पूरे विश्व में मजदूर दिवस मनाया जाता है. कहा कि एक मई 1886 में अमेरिका के शिकागो में आठ घंटे काम, आठ घंटे आराम व आठ घंटे परिवार के बीच समय देने के नारे के साथ श्रमिक संघ बैठक चल रही थी. इस बीच श्रमिकों की सभा को भंग करने के उद्देश्य से सरकार ने गोली चलवा दी, जिसमें काफी संख्या में मजदूर शहीद हो गये थे. भारत में पहली बार 1923 में मजदूर दिवस मनाया गया था. उन्होंने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं. वह मेहनत करते हैं, तब राज्य व देश की तरक्की होती है. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संघ के जिला सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जीतुआ नायक, सुनीता बरला, लक्ष्मण राम, झालखेन केरकेट्टा, सचिंद्र महेंद्र कछुआ, डेविड टोपवार, सुप्रियन डुंगडुंग, पुष्पा नायक, सिंगा देवी, कुलदीप केरकेट्टा, नूतन कुजूर, संजय कुजूर, असाफ टोप्पो, रेजन बरला, चामू नायक, विजय मिंज, राजेश सिंह, अमर कंडुलना, सीमा टोप्पो आदि उपस्थित थे.
तीन शिक्षिकाओं ने दिया योगदान
जलडेगा. आरसी उवि पतिअंबा में तीन नये शिक्षिकाओं ने योगदान दिया. यह जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक फादर राजेन सोरेंग ने बताया कि सिस्टर मंजुला डुंगडुंग, अंजना बंडिंग तथा ब्रिजीट डुंगडुंग ने विद्यालय में योगदान दिया है. उन्होंने बताया कि विद्यालय में नये सचिव के रूप में फादर अनूप कुजूर कार्य करेंगे. इस दौरान नयी शिक्षिकाओं व सचिव का स्वागत किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










