मार्टिन खलखो के अभिषेकमें शामिल हुए नप अध्यक्ष
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

मार्टिन खलखो के अभिषेकमें शामिल हुए नप अध्यक्ष
विज्ञापन
सिमडेगा. सामटोली निवासी फादर मार्टिन खलखो के पावन पुरोहित अभिषेक सह प्रथम धन्यवादी ख्रीस्तयाग कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, परिजन और गणमान्य लोग शामिल हुए. धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रार्थना, भजन और विशेष ख्रीस्तयाग संपन्न हुआ, जिसमें लोगों ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया. नगर परिषद के अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा सहित समारोह में उपस्थित अन्य लोगों ने फादर मार्टिन खलखो को पुरोहित बनने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम के बाद सामूहिक मिलन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया. जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










