मूलवासी सदान मोर्चा ने गोड्डा सांसद का पुतला फूंका
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन
विज्ञापन
सिमडेगा.
मूलवासी सदान मोर्चा ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया. बताया गया कि मूलवासी सदान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पर सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए काफी जोर लगाया था. निशिकांत दुबे के उक्त बयान पर ही मोर्चा द्वारा पुतला दहन किया गया. पुतला दहन के दौरान मोर्चा के सिमडेगा जिला संयोजक रवि प्रसाद ने कहा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पर लगाया गया आरोप गलत है. कहा कि राजेंद्र प्रसाद किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में कोई बयान तक नहीं दिया है. निशिकांत दुबे द्वारा राजेंद्र प्रसाद के लिए दिया गया झूठा बयान का मूलवासी सदान मोर्चा, तेली समाज व ओबीसी और दलित समाज घोर विरोध व निंदा करता है. मौके पर रतन प्रसाद, धीरज यादव, सोनू रमन, कुंदन कुमार, लक्की नाग, कुलदीप किंडो, राजेश कुमार, प्रभात कुमार, मनोज जायसवाल, मिथुन, सनी, सुशांत आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










