जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ प्रचार-प्रसार में लगी है मोदी सरकार : भूषण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2026 10:55 PM

विज्ञापन

जनविरोधी नीतियों व बढ़ती महंगाई का किया विरोध करते हुए प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा के नेतृत्व में रैली निकाली गयी. रैली बीर बुधु चौक से शुरू होकर महावीर चौक तक पहुंची, जहां पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जनविरोधी नीतियों का विरोध जताया. मौके पर विधायक ने कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है. पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर दूध तक महंगे हो गये हैं. लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ कर प्रचार-प्रसार में लगी है. उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर और युवा सभी वर्ग परेशान हैं. कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है. भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बन कर हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का सबसे अधिक असर महिलाओं व गरीब परिवारों पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि रसोई गैस, खाद्य सामग्री व आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से घर चलाना मुश्किल हो गया है. कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी. मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,अख्तर खान, विधायक जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, जिला विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन (अक्षण) सदर विधायक प्रतिनिधि सलमान खान, नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि निरोज बड़ा, विधायक प्रतिनिधि रवेल लकड़ा, संजय तिर्की, कौशल रोहिला, मनोज जैन, मुकेश कुमार गोयल, सजदा खातून, सामरोम पॉल तोपनो, रोसा कुल्लू, जोसेफा लकड़ा, अगुस्ता कुल्लू, दशमी कुल्लू, शोभेन तिग्गा, विनिता स्वर्णलता आइंद, रीता किड़ो, ज्योति लकड़ा, अनिमा लकड़ा, विजय किंडो, आमला देवी, अजीत लकड़ा, बिपिन पंकज मिंज, अशफाक आलम, विवेक एक्का, विवेक लकड़ा, संगीता देवी, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभन तिग्गा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola