बपतिस्मा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jul 2025 11:08 PM
बपतिस्मा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक
सिमडेगा. गुमला के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोशन बरवा के बेटे का बपतिस्मा समारोह में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा व जिप सदस्य जोसिमा खाखा शामिल होकर बच्चे को आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित हुए. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि बपतिस्मा न केवल एक धार्मिक संस्कार है, बल्कि यह आत्मिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक भी है. हम कामना करते हैं कि यह बच्चा ईश्वर के मार्गदर्शन में आगे बढ़ समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बने. जोसिमा खाखा ने भी माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को धार्मिक संस्कारों से जोड़ना आज की जरूरत है. हम सबको मिल कर बच्चों को नैतिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना चाहिए.
महिला मंडली ने किया भजन कीर्तन
बानो. प्रखंड के बरसलोया गांव की महिला कीर्तन मंडली ने तुरबुंगा महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन किया गया. महिलाओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया. उन्होंने कहा कि भगवान शिव बहुत दयालु हैं. सच्चे मन से पूजा-अर्चना व भक्ति करने वाले भक्तों के जीवन से भगवान सभी संकट दूर कर देते हैं. मौके पर सुमति देवी, पूनम देवी, किरण देवी, वीणा देवी, ललिता देवी, उर्मिला देवी, सत्यभामा देवी, बिंदिया कुमारी, पूनम पंडा, वर्षा पंडा आदि उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










