प्रदेश स्तर के शीर्ष नेताओं से मिल संगठन की दी जानकारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रदेश स्तर के शीर्ष नेताओं से मिल संगठन की दी जानकारी
विज्ञापन
सिमडेगा. सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह प्रभारी श्रीवेला प्रसाद समेत प्रदेश स्तर के सभी वरिष्ठ नेताओं से भेंट की. मौके पर विधायक ने जिले में कांग्रेस पार्टी की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से प्रदेश नेतृत्व को विस्तार से अवगत कराया. उन्होंने जिले में पार्टी की मजबूती, जनसमस्याओं को लेकर किये जा रहे आंदोलनों व आगामी रणनीतियों पर चर्चा की. प्रदेश नेताओं ने जिले में संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर किये जा रहे कार्यों की सराहना की. प्रदेश प्रभारी के राजू व प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाये रखते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही. प्रदेश नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










