संयुक्त आदिवासी मोर्चा की बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jul 2025 10:50 PM
संयुक्त आदिवासी मोर्चा की बैठक
सिमडेगा. परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में अनूप लकड़ा की अध्यक्षता में संयुक्त आदिवासी मोर्चा की बैठक हुई. बैठक में नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा करते हुए अब तक की गयी तैयारी की समीक्षा की गयी. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई. विश्व आदिवासी दिवस पर सभी आदिवासी समुदायों से पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया. जिले में जितने भी सांस्कृतिक नृत्य प्रतिभागी हैं, उन्हें समिति से संपर्क करने को कहा गया. बैठक में प्यारा मुंडू, किशोर डांग, अजीत नवरंगी, अनिल कंडुलना, दिलीप तिर्की, साधु मालवा, चतुर बड़ाइक, नील जस्टिन बेक, राकेश लकड़ा, नुवास केरकेट्टा, रितेश बड़ाइक, शिशिर टोप्पो, अशीषन बिलुंग, रेजिना टोप्पो, प्रताप बाड़ा, धानो कच्छप, पीटर बागे ,राजेंद्र मिंज, स्तानिस लकड़ा, प्रदीप टोप्पो आदि उपस्थित थे.
करंजटोली गांव में लगा नया ट्रांसफाॅर्मर
बानो. प्रखंड के बड़काडुइल पंचायत के करंजटोली गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया. उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगून, उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, सचिव अमित बडिंग, कोषाध्यक्ष जगदीश बागे ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर यशवंत बिरजो, जनकू सिंह, हीरानाथ सिंह, लगनू सिंह, सीता देवी, महेंद्र सिंह, विलासी देवी, मैत्री देवी, सनमईत देवी, नितेश सिंह, राहुल सिंह, जगदीश सिंह, संतोष सिंह, जीतन देवी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










