कांवरियों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया गया

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
कांवरियों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया गया

बंगाली एसोसिएशन ग्रुप द्वारा सावन माह में केरिया, ठेठईटांगर में सुबह 5 बजे से मेडिकल कैंप लगाकर कांवरिया दल में शामिल लोगों चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी गयी

विज्ञापन

सिमडेगा. बंगाली एसोसिएशन ग्रुप द्वारा सावन माह में केरिया, ठेठईटांगर में सुबह 5 बजे से मेडिकल कैंप लगाकर कांवरिया दल में शामिल लोगों चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी गयी. जरूरत के अनुसार कांवरियों को ज़रूरत के अनुसार दवा, मालिश, मलहम उपलब्ध कराया गया. जिन भक्तों के पैरों में छाले पड़े थे उनको पट्टी लगाकर सेवा दी गयी. एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत दत्ता ने कहा कि लगातार तीन वर्षो से कांवरिया दल में शामिल भक्तो को सेवा दी जा रही है. सेवा दल में एसोसिएशन के सचिव दिग्विजय साहा, कोषाध्यक्ष गोपाल साहा, विकास कर्मकार, महंतो, रोहित दत्ता, प्रवीर दास, अभिजीत साहा, खोखन मौलिक, सोमेन कुमार आदि उपस्थित थे.

सर्पदंश से महिला गंभीर

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड के कोनबेगी में जहरीले सांप के डंसने से एक महिला की हालत गंभीर हो गयी. बताया गया कि कोनबेगी निवासी ज्योति एक्का नामक महिला रविवार को अहले सुबह शौच के लिए जा रही थी. इसी दौरान अंधकार के कारण उसका पांव एक जहरीले सांप के ऊपर पड़ गया और सांप ने उसके पैर में डंस लिया. सांप के डंसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी. जिसके पास उसके परिजनों ने उसे लेकर सदर अस्पताल लाया. जहां महिला का इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola