बंदियों की सुनीं समस्याएं व कानूनी सहायता की दी जानकारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2026 10:05 PM

विज्ञापन

प्रधान जिला जज ने मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर गुरुवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने किया. उनके साथ डालसा सचिव मरियम हेमरोम, चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एलएडीसीएस ब्रिखभान अग्रवाल, असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने जेल के वार्ड, रसोई घर व बंदियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जांच की. पीडीजे ने स्वयं बंदियों के लिए तैयार भोजन का स्वाद लेकर उसकी गुणवत्ता परखी, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पायी गयी. भोजनालय की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के भंडारण की बारीकी से जांच की गयी. टीम ने वार्डों में जाकर बंदियों के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल व शौचालय की स्थिति का जायजा लिया. बंदियों के सामान की जांच में किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली. निरीक्षण के दौरान बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गयीं तथा उन्हें कानूनी सहायता की जानकारी दी गयी. मौके पर पीडीजे ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाये, ताकि उन्हें समय पर समुचित इलाज मिल सके. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी व आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली की भी समीक्षा की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola