लीड्स संस्था ने बीडीओ को सौंपी योजनाओं की सूची
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2026 9:23 PM
विज्ञापन
लीड्स संस्था ने बीडीओ को सौंपी योजनाओं की सूची
विज्ञापन
जलडेगा. लाइफ एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सपोर्ट (लीड्स) संस्था द्वारा रूरल एंपावरमेंट फॉर इंटाइटलमेंट रियलाइजेशन परियोजना के तहत जलडेगा प्रखंड के 25 लक्षित गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण को लेकर पहल की गयी है. संस्था की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए तैयार आंगनबाड़ी वार्षिक योजना की सूची शुक्रवार को बीडीओ सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार को सौंपी गयी. संस्था के परियोजना समन्वयक आलोक कुमार ने बताया कि लक्षित आंगनबाड़ी केंद्रों में माता समिति सदस्यों व स्थानीय समुदाय के साथ बैठक कर वार्षिक योजना तैयार की गयी है. योजना में आंगनबाड़ी केंद्रों की मूलभूत समस्याएं, बच्चों एवं महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं, भवन मरम्मति, पेयजल, शौचालय, पोषण एवं शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को शामिल किया गया है. बीडीओ सह सीडीपीओ डॉ प्रवीण कुमार ने संस्था द्वारा इस तरह की पहल की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि वार्षिक योजना के अनुसार सभी समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल की जायेगी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जायेगा. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका जुली किरण तीडू, पुष्पा कुमारी, लीड्स संस्था की जूही कुमारी, कलिंद्र प्रधान व ललिता कंडुलना आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










