बंद रहा बानो व लचरागढ़, आक्रोश जुलूस निकला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2025 10:26 PM
बंद रहा बानो व लचरागढ़, आक्रोश जुलूस निकला
बानो. पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना को लेकर बानो व लचरागढ़ बंद रहा. मौके पर दुकानें बंद रहीं व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. अवागमन करने यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. लोगों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. सुबह से ही प्रखंड के सभी दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानों को बंद रखा. इधर लचरागढ़ के हुनमान मंदिर परिसर में पहलगाम में मारे गये लोगो को कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी गयी व दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. इसके बाद आक्रोश जुलूस निकाला गया. आक्रोश जुलूस हनुमान मंदिर परिसर से शुरू किया गया. जुलूस में लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ, आतंकवाद मुर्दाबाद, हिंदुओं पर हमला बंद हो, मंदिरों पर हमला बंद हो आदि नारे लगाये गये. मौके पर अंकित अग्रवाल, अजय साव, रिकी अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विनय अग्रवाल, प्रवीण साहू, राजेश अग्रवाल, राम अवातर अग्रवाल, आनंद जैन, परमानंद सिंह, गोपाल भगत, विष्णु साहू, नीतिश अग्रवाल, सुरेश दुबे, विष्णु अग्रवाल, टोनी अग्रवाल, प्रकाश ठाकुर, लखन ठाकुर, कृष्ण अग्रवाल, राजू कसेरा, राजू ओहदार, चमचम अग्रवाल उपस्थित थे.
आतंकी हमले में मारे गये लोगों को दी गयी श्रद्धांजलि
कुरडेग. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कुरडेग में हिंदू समाज की ओर से प्रदर्शन किया गया. सैकड़ों लोगों ने कुरडेग बस स्टैंड में इकट्ठा होकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया. आतंकवाद को समर्थन देने वाले देश पाकिस्तान का पुतला जला कर विरोध-प्रदर्शन किया गया. इसके बाद मोमबत्ती जला व दो मिनट का मौन रख कर मारे गये को श्रद्धांजलि दी गयी. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से मांग की कि आतंकी संगठनों पर कार्रवाई की जाये. मौके पर पूरे प्रखंड से राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग उपस्थित थे. शनिवार को कुरडेग बंद रखने का निर्णय लोगों ने लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










