झामुमो ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

झामुमो ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन
सिमडेगा. झामुमो ने शुक्रवार को नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के विरोध में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और एनटीए के खिलाफ नारेबाजी की. झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी और पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाये रखना केंद्र सरकार व एनटीए की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार हो रही लापरवाही से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा टूट रहा है. जिला सचिव शफीक खान ने कहा कि तीन मई को आयोजित नीट की परीक्षा को पेपर लीक और भारी अनियमितताओं के बाद रद्द किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. परीक्षा रद्द करने की घोषणा ने यह साबित कर दिया कि परीक्षा संचालन में गंभीर लापरवाही हुई है. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, रितेश बड़ाइक, मो सिराजुदिन, मो रुफी, ऑस्कर डांग, केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, फिरोज अली, सुनील खेस, मो इरशाद, प्रफुलित डुंगडुंग, किशोर डांग, मो शहीद, जाफर खान, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र बाड़ा, उपाध्यक्ष पुनीत तिर्की, सचिव अनमोल मिंज, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिनोद तिर्की, उपाध्यक्ष वसीम खान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला शकील अहमद, उपाध्यक्ष साबिर अंसारी, सचिव अहमद राजा, महिला मोर्चा जिला सचिव प्रेमधानी हेमरोम, नगर अध्यक्ष अनश आलम, सचिव बीरबल महतो, संगठन सचिव कुंदन रजक, नगर महिला मोर्चा सचिव सुनैना कुमारी, सदर प्रखंड अध्यक्ष सुमन मिंज, सचिव मिन्हाज राजन, आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










