परिवारिक विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा के पाकरटांड थाना क्षेत्र में आज पारिवारिक विवाद में 3 एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई. मृतकों में दो महिला एवं एक डेढ़ साल बच्ची शामिल है. पाकरटांड थाना क्षेत्र के खिजुरडीह में हत्या की घटना हुई. घटना को खूंटी निवासी पिंगल होरो द्वारा अंजाम दिया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. खूंटी निवासी पिंगल होरो पेशे से एलआईसी एजेंट है.
उसका ससुराल पाकरटांड थाना क्षेत्र के थे खिजुरडीह में है. पिंगल होरो कुछ दिन पहले अपने ससुराल आया था. आज पत्नी को अपने घर ले जाने की बातें कहने लगा. इसी बीच कुछ विवाद हो गया. इसी क्रम में पिंगल होरो की पत्नी ज्योति बेक व पिंगल होरो की सरहज सुचिता बेक दोनों बगान में सब्जी तोड़ रही थी. इसी बीच पिंगल होरो पहुंचा तथा अपनी पत्नी ज्योति बेक तथा सरहज सुचिता बेक की कुदाल से मार कर हत्या कर दी.
उसका इतना से ही मन नहीं भरा. उसने अपने ढेड़ माह के बेटे एल्बिन होरो की भी निर्मम हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर हत्या के आरोपी पिंगल होरो को गिरफ्तार कर लिया. पाकरटांड थाना प्रभारी ने शव को अपने कब्जे में कर मामले छानबीन में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pankajkumar Pathak
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










