पाकरटांड़ में भारत नेट परियोजना का शुभांरभ, जानें इसके फायदे

Updated:
विज्ञापन
पाकरटांड़ में भारत नेट परियोजना का शुभांरभ, जानें इसके फायदे

61 पंचायतों को फाइबर ऑप्टिकल केबल से जोड़ने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है. मार्च तक शेष पंचायतों में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक बीएसएनएल ब्रॉड बैंड कनेक्शन से नेटवर्क मिल सकेगा. ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन अपनी पंचायत के पंचायत भवन से ही करा सकेंगे.

विज्ञापन

सिमडेगा : पाकरटांड प्रखंड में केशलपुर, कैरबेड़ा एवं पाकरटांड़ पंचायत भवन में भारत नेट परियोजना की शुरुआत की गयी. मौके पर अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत नेट परियोजना के तहत फाइबर ऑप्टिकल केबल से सभी प्रखंडों के साथ-साथ 94 पंचायतों में नेटवर्क व्यवस्था शुरू करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है.

61 पंचायतों को फाइबर ऑप्टिकल केबल से जोड़ने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है. मार्च तक शेष पंचायतों में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक बीएसएनएल ब्रॉड बैंड कनेक्शन से नेटवर्क मिल सकेगा. ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन अपनी पंचायत के पंचायत भवन से ही करा सकेंगे.

इससे पूर्व अपर समाहर्ता श्री सिन्हा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुूप केसरी, बीडीओ किकू महतो, इडीएम चंद्रशेख कुमार, फील्ड इंजीनियर जेसीएनएस अमित कुमार, सीनियर टेलीकॉम इंजीनियर राज कुमार दास, मुखिया, विधायक प्रतिनिधि, सखी मंडल की महिलाओं ने संयुक्त भारत नेट परियोजना का शुभांरभ किया.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola