सिमडेगा में 24 घंटे के अंदर लूट का खुलासा, सभी आरोपी हथियार के साथ हुए गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2022 1:32 PM
पुलिस ने जलडेगा थाना इलाके में हुई लूट कांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधकर्मियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.
पुलिस ने जलडेगा थाना इलाके में हुई लूट कांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधकर्मियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. जलडेगा थाना इलाके के साप्ताहिक हाट से दिनदहाड़े एक व्यपारी से लगभग ढेड़ लाख रुपये की लूट शुक्रवार को हुई थी. इस मामले में एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनायी.
मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि जलडेगा थाना इलाके में हुई लूट कांड का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर लिया गया है. लूट कांड में शामिल आरोपी दिलबर प्रधान, थोमस लुगुन और विक़्क़ी राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से तीन पिस्टल,10 कारतूस, एक चाकू के अलावा लूट के 1 लाख 42 हजार सहित 38000 रुपये भी बरामद किये गये हैं.
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम : दिलवर प्रधान (उम्र करीब 21 वर्ष), पे-सोबरन प्रधान, सा- बंबलकेरा बेंदोपानी, थाना- ठेठईटांगर , विक्की राय (उम्र करीब 30 वर्ष), पे०-दिलीप राय, सा- पंजाबी मोड, रानीगंज, थाना- अंडल, जिला- वर्धमान, थोमस लुगून (उम्र करीब 30 वर्ष), सानिया लुगून सा-स्टार थाना- कोलेबिरा.
एक देशी कट्टा लोडेड एवं दो जिंदा गोली, एक लोडेड रिवाल्वर एवं पांच जिंदा गोली, एक काला रंग का कीपैड मोबाईल एवं एक ब्लू भूरा रंग का बैग जिसमें लूट का 1.42,510, एक लोहे का बना पिस्टल जिसमें मैगजीन लगा हुआ एवं तीन जिंदा गोली, एक लोहे का चाकू, एक काला की-पैड वाला मोबाईल एवं अतिरिक्त 48,000 हजार रुपये भी बरामद किये गये.
पुनि- सह सिमडेगा थाना प्रभारी थाना प्रभारी दयानंद कुमार, जलडेगा थाना प्रभारी फिलिप मिंज, पुअनि अरूनिश रौशन, अंजन मंडल, प्रदीप खलखा, मनीष कुमार राय, सअनि रवींद्र कुमार पांडेय, हवलदार एतवा उरांव, आरक्षी सिलवेस्टर कुजूर अशोक मुण्डा, प्रमोद एक्का, बेंजामिन लकड़ा, संजय कुमार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










