सिमडेगा के बानो में प्रेम -प्रसंग में युवक की चाकू मार कर हत्या, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jun 2021 2:06 PM
रात नौ बजे संदीप लोहरा अपने होनेवाले साले के साथ घर के बाहर बैठा था. इसी क्रम में गुमला रायडीह वासुदेव कोना निवासी कमलेश लोहरा वहां पहुंचा तथा संदीप लोहरा पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. लड़की के परिजनों ने बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.जहां उसकी मौत हो गयी . बताया जाता है कि संदीप लोहरा की शादी सिम्हातु में उक्त घर की लड़की से होनेवाली थी. लड़की के साथ सगाई भी हो गयी थी.
Jharkhand Crime News : बानो : बानो थाना क्षेत्र के सिम्हातु में प्रेम प्रसंग में चाकू से वार कर एक युवक की हत्या कर दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया. घटना सोमवार रात लगभग नौ बजे की है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि छत्तीसगढ़ निवासी संदीप लोहरा सिम्हातु स्थित अपनी होनेवाली ससुराल आया था.
रात नौ बजे संदीप लोहरा अपने होनेवाले साले के साथ घर के बाहर बैठा था. इसी क्रम में गुमला रायडीह वासुदेव कोना निवासी कमलेश लोहरा वहां पहुंचा तथा संदीप लोहरा पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. लड़की के परिजनों ने बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.जहां उसकी मौत हो गयी . बताया जाता है कि संदीप लोहरा की शादी सिम्हातु में उक्त घर की लड़की से होनेवाली थी. लड़की के साथ सगाई भी हो गयी थी.
इसी सिलसिले में युवक छत्तीसगढ़ से होनेवाली पत्नी के घर आया था. थाना प्रभारी जीतेश कुमार ने बताया कि कमलेश लोहरा सिम्हातू गांव में ही अपने दीदी के यहां रहता था तथा लड़की के साथ पूर्व में प्रेम प्रसंग था. लेकिन लड़की की शादी छत्तीसगढ़ से ठीक हो जाने के बाद लड़की ने कमलेश लोहरा से शादी करने से इनकार कर दिया था. इसी बात को लेकर कमलेश लोहरा ने कई बार युवक को मारने की धमकी भी दी थी. सोमवार की रात भी मौका पाकर कमलेश लोहरा ने संदीप लोहरा पर जानलेवा हमला कर मार डाला. पुलिस ने बताया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए