अक्षय तृतीया को लेकर आभूषणों की दुकानों में उमड़ रही भीड़
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
अक्षय तृतीया को लेकर आभूषणों की दुकानों में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
सिमडेगा. अक्षय तृतीया पर्व को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ आभूषण की दुकानों में जुट रही है. पर्व के मौके पर आभूषण की बिक्री अधिक होने की संभावना को देखते हुए दुकानदारों द्वारा आकर्षक डिजाइन के सोने व चांदी के आभूषण मंगाये गये हैं. इस बार आभूषण की बढ़-चढ़ कर खरीदारी होने की संभावना को देखते हुए दुकानदारों ने विशेष तैयारियां की हैं. सिमडेगा थाना के सामने जय हिंद ज्वेलर्स में अक्षय तृतीया को लेकर हॉलमार्क सोने-चांदी व डायमंड के गहनों पर मेकिंग चार्ज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. संचालक जय सोनी ने बताया कि हमारे यहां हॉलमार्क एचयूआइडी सोने के अलावा डायमंड आभूषण उपलब्ध है. यहां पर शादी के पैकेज की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जायेगी. सोने के बढ़ते दामों को देखकर इस बार हल्के वजन के गहने भी उपलब्ध है. अग्रसेन चौक स्थित गोपाल जी ज्वेलर्स के संचालक ने बताया कि हॉलमार्क सोने व चांदी का विशाल संग्रह उपलब्ध है. सोने चांदी की विशेष खरीदारी पर विशेष छूट दी जा रही है. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन आभूषण व मकान खरीदने के साथ ही विवाह करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










