जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी

Updated at : 24 Jan 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी

विज्ञापन

सिमडेगा. महावीर चौक पर नाई समाज द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता रमेश ठाकुर ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया. मौके पर रमेश ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन संघर्ष, सादगी व सामाजिक न्याय के लिए किये गये कार्यों को याद किया. उन्होंने कहा वह एक कुशल प्रशासक और गरीबों, पिछड़ों, दलितों तथा वंचित वर्गों का सच्चे मसीहा थे. मुख्यमंत्री रहते हुए उनके द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया गया. उन्होंने कर्पूरी ठाकुर द्वारा लागू की गयी आरक्षण नीति, मुफ्त शिक्षा और समान अवसर की व्यवस्था को ऐतिहासिक कदम बताया. मौके पर अरुण ठाकुर, राजू ठाकुर, बजरंग ठाकुर, विजय ठाकुर, शिव पुराण ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, विकास ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, संजय ठाकुर, उदय ठाकुर आदि उपस्थित थे.

एसपी से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात की. शिक्षकों द्वारा पुलिस अधीक्षक को बुके देकर स्वागत किया गया. शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में पुलिस बनाम शिक्षक के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेलने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने अपनी सहमति जतायी. मौके पर संजय कुमार, सुबोध कुमार, विष्णुदेव प्रसाद, संजय वर्मा, सुमंत चंद्र महतो, जगरनाथ राम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola