बानो में जयपाल सिंह मुंडा की 122 वीं जयंती मनायी गयी
Published by : VIKASH NATH Updated At : 04 Jan 2026 8:24 PM
बानो प्रखंड मुख्यालय स्थित जयपाल सिंह मुंडा खेल मैदान में जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती मनायी गयी.
बानो. बानो प्रखंड मुख्यालय स्थित जयपाल सिंह मुंडा खेल मैदान में जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा स्मारक में माल्यार्पण किया गया. मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा आदिवासी नेताओं में सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली नेता थे. ओलिंपिक खेल में भारत को हॉकी का गोल्ड मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी के तौर पर उन्हें याद किया जाता है. जयपाल सिंह मुंडा पढ़ाई और खेल दोनों में काफी अच्छे थे. उन्होंने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड से पूरी की.पढ़ाई पूरी करने के बाद सामाजिक सेवा में योगदान करने लगे. उन्होंने कहा कि हमें जयपाल सिंह मुंडा के आदर्शों को अपना चाहिए. कार्यक्रम जेएलकेएम प्रखंड सचिव विकास मघईया, आदिवासी एकता मंच के उपाध्यक्ष सुधीर लुगुन,बानो मौजा के पाहन प्रमोद लुगुन,धर्मदास लुगुन, कुशल लुगुन, पवन लुगुन, सेत लुगुन, याकूब लुगुन, हलन लुगुन, सुशील लुगुन, हेमंत लुगुन, अरविंद लुगुन, जुएल लुगुन, जुनूल बेडिंग, सनरति बेडिंग, मारिया बेडिंग के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. बानो में स्वास्थ्य मेला का आयोजन आठ को बानो. बानो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आठ जनवरी को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया है.इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि शिविर में सभी प्रकार के बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरण भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि शिविर में बीपी,शुगर, टीबी,मलेरिया,टाइफाइड, सीबीसी,एलएफटी,केएफटी, आंखों की जांच सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी. जांच के दौरान जो मरीज गंभीर बीमारी से ग्रस्त पाये जायेंगे उन्हें चिन्हित कर बेहतर इलाज की समुचित व्यवस्था की जायेगी. स्वास्थ्य शिविर में आयुष विभाग, होम्योपैथिक विभाग,दंत चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के अलग अलग कैंप लगाए जाएंगे. इसके अलावा शिविर में आयुष्मान कार्ड,आभा कार्ड तथा जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










