प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य : विधायक

Updated at : 21 Mar 2026 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य : विधायक

प्रखंड में सरहुल पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

विज्ञापन

बानो. प्रखंड में सरहुल पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. मौके पर शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. शोभायात्रा में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, जिप सदस्य बिरजो कंडुलना व प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे. विधायक सुदीप गुड़िया ने लोगों को सरहुल व ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है. उन्होंने सभी से मिल-जुल कर पर्व मनाने और खुशियां बांटने की अपील की. कहा प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है. पर्यावरण संतुलन के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए. सरना स्थल पर पहान पुजार द्वारा साल वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान परंपरा के अनुसार निर्जला उपवास रख कर प्रकृति की पूजा की गयी. साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. पूजा के बाद शोभायात्रा बानो बिरसा चौक पहुंची, जहां पुनः माल्यार्पण किया गया. इसके बाद मुख्य मार्ग होते हुए जुलूस जयपाल सिंह मुंडा मैदान पहुंचा. इस दौरान लोग सरहुल गीतों और मांदर की थाप पर नाचते-गाते नजर आये. अखाड़ा व मैदान में विभिन्न गांवों से आये समूहों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के अंत में विभिन्न नृत्य दलों को पुरस्कृत किया गया. विधायक ने प्रतिभागियों को मांदर व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola