लीगल एड क्लिनिक का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

लीगल एड क्लिनिक का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने सदर अस्पताल स्थित लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लिनिक की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं तथा आमलोगों को दी जा रही विधिक सहायता की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में सचिव ने लीगल एड क्लिनिक में प्रतिनियुक्त पारा लीगल वोलेंटियर दीपक और पुनिता को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को विधिक सहायता, मार्गदर्शन व सहयोग प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाये, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे. इसके बाद सचिव मरियम हेमरोम ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे भोजन की भी जांच की. जांच के दौरान उन्होंने भोजन में अधिक मसाले का उपयोग किया हुआ पाया, जो मरीजों के स्वास्थ्य के अनुकूल नहीं था. उन्होंने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आनंद खाखा से कहा कि मरीजों को नियमानुसार स्वच्छ, पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाये. निरीक्षण के दौरान सचिव ने वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. मरीजों ने इलाज समेत अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी अपनी बातों को साझा किया. सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिये. मौके पर असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल, अस्पताल प्रबंधक अलका कुल्लू समेत अस्पताल के कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










