फाइनल फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का किया निरीक्षण

फाइनल फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का किया निरीक्षण
सिमडेगा. परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर शनिवार को परेड का फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया, जिसका निरीक्षण उपायुक्त कंचन सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने किया. मौके पर दोनों अधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी और कार्यक्रम की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया. फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सर्वप्रथम सलामी ली गयी. इसके बाद परेड का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर तिरंगे को सलामी दी गयी तथा राष्ट्रीय गान गाया गया. रिहर्सल परेड में पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट गाइड व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल को चारों ओर से सजावट व सौंदर्यीकरण करने, मंच पर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा, पेयजल एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण
कुरडेग. कुरडेग पंचायत सचिवालय परिसर में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 10 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण किया गया. बीडीओ नैमन कुजूर, पशुपालन पदाधिकारी राखी टोप्पो, मुखिया उर्मिला कुजूर, बीपीआरओ सुरेंद्र बड़ाइक ने प्रत्येक लाभुक को आठ बकरी व दो बकरा प्रदान किया. अनुसूचित जनजाति के लाभुकों को 90 प्रतिशत व ओबीसी लाभुकों को 75 प्रतिशत अनुदान पर बकरा बकरी उपलब्ध कराया गया. साथ ही प्लास्टिक टब समेत अन्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




