ग्रामीणों को दी गयी योजनाओं की जानकारी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों को दी गयी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
सिमडेगा. बांसजोर प्रखंड के कोंबाकेरा पंचायत के रोबगा ज्ञानी टोली में छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष लिंकेज कार्यक्रम चलाया गया. गांव में सड़क और संचार सुविधा के अभाव के कारण यहां के ग्रामीणों को लंबे समय से योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती थी. आवागमन की कठिन परिस्थितियों तथा मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण कई पात्र लोग योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते थे. इस स्थिति को देखते हुए संस्था के कार्यकर्ता जंगल और पहाड़ी रास्तों से होकर गांव पहुंचे तथा ग्रामीणों को एकत्रित किया. नेटवर्क की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों को पहाड़ी के उस स्थान तक ले जाया गया, जहां थोड़ी बहुत नेटवर्क सुविधा उपलब्ध थी. वहां पहुंच कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा गया. संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि छोटानागपुर कल्याण निकेतन का उद्देश्य दूर-दराज के ऐसे गांवों तक पहुंचकर जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे. संस्था की सचिव प्रियंका सिन्हा ने बताया कि संस्था द्वारा आगे भी इस प्रकार के प्रयास जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










