ग्रामीणों को दी गयी योजनाओं की जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2025 9:57 PM
ग्रामीणों को दी गयी योजनाओं की जानकारी
कुरडेग. कुरडेग प्रखंड मुख्यालय में धरती आबा उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाया गया. बीडीओ नैमन कुजूर, अंचल अधिकारी किरण डांग, जिप उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैंकरा, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया. कार्यक्रम में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, आष्युमान कार्ड, आधार कार्ड, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था. शिविर में ग्रामिणों ने आवश्यकता अनुसार आवेदन जमा किये. शिविर में बीडीओ ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोगों के सर्वांगीण विकास और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है. शिविर के माध्यम से सुदूर क्षेत्र में निवास करने वालों को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर तत्काल लाभ दिलाने का काम किया जायेगा. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि देवनीश खलखो, विधायक प्रतिनिधि दीपक जयसवाल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्याम प्रसाद, मुखिया जगेश्वर प्रधान, उर्मिला कुजूर, प्रतिभा, अनातिसिया खलखो, प्रधान लिपिक सोनू कुमार, बीपीआरओ एनोसेंट बाः आदि उपस्थित थे.
लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता आज से
ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड मैदान में प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 21 जून से आयोजित किया गया है. यह आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना सिमडेगा के तत्वावधान में होगा. प्रतियोगिता में वैसे नियमित छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, जो कक्षा तीन से कक्षा पांच पढ़ते हैं और जिनकी उम्र आठ वर्ष से 12 वर्ष के बीच हो. 21 जून को पूर्वाह्न आठ बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जायेगा. यह जानकारी बीपीओ प्रमिला बड़ाइक ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










