पुलिस केंद्र में नवनिर्मित कैंटीन का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
पुलिस केंद्र में नवनिर्मित कैंटीन का उदघाटन

पुलिस केंद्र में नवनिर्मित कैंटीन का उदघाटन

विज्ञापन

सिमडेगा. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत ए खोटरे ने पुलिस केंद्र परिसर में नवनिर्मित कैंटीन का उद्घाटन किया. मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस लाइन शहर से काफी बाहर है. इसलिए पुलिस कर्मियों की सुविधा व कल्याण को ध्यान में रखते हुए नो प्रोफिट नो लॉस की तर्ज पर अत्यंत किफायती दरों पर इस कैंटीन व्यवस्था की गयी है. इससे पुलिस केंद्र में कार्यरत पदाधिकारियों व जवानों को किफायती मूल्यों पर गुणवत्तापूर्ण व आवश्यक खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं सुलभ रूप से उपलब्ध हो सकेंगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कैंटीन के सुचारू संचालन, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सार्जेंट मेजर, सार्जेंट व पुलिस केंद्र सिमडेगा के कई पुलिस पदाधिकारी, जवान समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.

वाहन चेकिंग अभियान चला

ठेठईटांगर. ठेठइटांगर बोलबा मोड़ के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों के कागजात की जांच की गयी. साथ ही बाइक चालकों को हेलमेट लगा कर व आवश्यक कागजात रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही नशापान कर वाहन चलाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola