सदर अस्पताल में ब्लड जांच मशीन के क्रियान्वयन की दी गयी है स्वीकृति : डीसी

Updated at : 21 Apr 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में ब्लड जांच मशीन के क्रियान्वयन की दी गयी है स्वीकृति : डीसी

जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर किया गया विचार-विमर्श

विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर किया गया विचार-विमर्श सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई. बैठक में सदर अस्पताल में सभी वार्डों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामग्रियों की खरीदारी करने का प्रस्ताव लाया गया. ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन खरीदने, सदर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त 16 सीसीटीवी कैमरे का क्रय कर अधिष्ठापन करने तथा खराब आठ सीसीटीवी कैमरे की मरम्मत करने, कुपोषण उपचार केंद्र व ओपीडी में 55 इंच साइज की एलइडी टीवी अधिष्ठापन करने, सदर अस्पताल की मीटिंग हॉल में 50 चेयर की खरीदारी, मीटिंग हॉल में एक बड़े साइज की टीवी, एक प्रोजेक्टर लगाने, सदर अस्पताल के सभी वार्डों में एक रंग का पर्दा लगाने आदि पर चर्चा की गयी. वर्तमान में पेइंग रूम का किराया प्रतिदिन 100 रुपये और एसी रूम का 200 रुपये है, जिसे बढ़ा कर प्रतिदिन का किराया 500 रुपये व एसी रूम का किराया 1000 रुपये करने का प्रस्ताव लाया गया. ई-हॉस्पिटल संचालन के लिए आइपीडी के विभिन्न डिपार्टमेंट के लिए कुल 15 कंप्यूटर सेट इंटरनेट व आयुष्मान के लिए दो कंप्यूटर सिस्टम क्रय करने, डिजिटल एक्सरे मशीन को चालू करने, ऑर्थोपेडिक कार्य के लिए सीआर व डीआर मशीन क्रय करने समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने बताया कि सीएसआर मद से सदर अस्पताल में ब्लड जांच मशीन के क्रियान्वयन की स्वीकृति दी गयी है. अब जिले के मरीजों को समय पर ब्लड जांच रिपोर्ट दी जायेगी. अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में एंबुलेंस व्यवस्था पर भी चर्चा की गयी, जिसमें बताया गया कि 108 एंबुलेंस का संचालन करने के लिए नयी एजेंसी का चयन किया गया है. उपायुक्त ने जिले के मरीजों को समय पर एंबुलेंस मुहैया कराने के लिए सांसद व विधायकों से एक-एक एंबुलेंस देने की बात कही. पेइंग व एसी रूम का किराया बढ़ाने से संबंधित प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया कि सिमडेगा गरीब जिला है, जिसे ध्यान में रखते हुए पेइंग रूम का किराया 200 व एसी 500 रुपये रखने की बात कही गयी. मंडल कारा व थाना से लाये गये कैदियों, स्कूली बच्चों, वृद्धाश्रम व सहयोग विलेज से आने वाले मरीजों व बच्चों का नि:शुल्क निबंधन की मंजूरी दी गयी. सदर अस्पताल में संचालित दाल-भात केंद्र भवन के पास शोक पीट नाडेप बनाने की सहमति दी गयी. इसके अलावा जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर समेत अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में बिजली, पानी पहुंच पथ व चहारदीवारी का निर्माण करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त पदों की नियुक्ति करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सरकारी क्वार्टर में आवासीय कर्मियों का 10 प्रतिशत एचआरए कटौती करने, जिला अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों में अवस्थित पुराने जर्जर भवनों को ध्वस्त करने करने संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गये. बैठक में सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, संसद प्रतिनिधि सत्येंद्र रोहिल्ला, विधायक प्रतिनिधि कोलेबिरा मो शमी आलम, विधायक प्रतिनिधि तोरपा समेत शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व सदर अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola