होली भाईचारगी का प्रतीक है : विधायक

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
होली भाईचारगी का प्रतीक है : विधायक

होली के मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कई लोगों के आवास पहुंच कर लोगो को होली की शुभकामनायें दी. विधायक ने लोगो के साथ होली भी खेली.

विज्ञापन

सिमडेगा. होली के मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कई लोगों के आवास पहुंच कर लोगो को होली की शुभकामनायें दी. विधायक ने लोगो के साथ होली भी खेली. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि पर्व, त्योहारों में निहित एकता, सद्भावना का संदेश ही सनातन धर्म की सबसे बड़ी ताकत है. होली एकता, सद्भावना का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार होली सभी के जीवन में अनगिनत खुशियां लेकर आये. उन्होंने लोगो से होली को सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण के प्रति जागरूक तरीके से मनाने का आग्रह किया. कहा एक-दूसरे का सम्मान करें. हर दिल को प्रेम और सद्भाव के रंगों से भरें. एक समृद्ध, खुशहाल सिमडेगा की ओर बढ़ें. मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, शकील अहमद, सतेंद्र रोहिल्ला, कौशल किशोर रोहिला, शिवा केसरी, इम्तियाज हुसैन सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola