जनता दरबार लगा सुनीं लोगों की समस्याएं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2025 10:04 PM
जनता दरबार लगा सुनीं लोगों की समस्याएं
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने साप्ताहिक जनता दरबार लगाया. इस दौरान शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण व सुदूरवर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए पहुंचे. जनता दरबार में भूमि विवाद, मंईयां सम्मान योजना, आय प्रमाण पत्र निर्गत करने, जिला कोषागार सिमडेगा में चालान द्वारा जमा राशि की निकासी, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, राष्ट्रीय उच्च पथ चौड़ीकरण में कम मुआवजा राशि मिलने, पंजी दो में सुधार आदि विषयों से जुड़ी शिकायतें शामिल हैं. उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस दौरान अन्नु देवी अपने दिव्यांग पुत्र अभिमन्यु कुमार के साथ पहुंचीं और दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत कराने की मांग रखीं. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उनका प्रमाण पत्र यथाशीघ्र निर्गत किया जाये. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
स्तनपान कक्ष का किया गया उदघाटन
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय भवन बनाये गये स्तनपान कक्ष व बच्चों के खेलने के स्थान का उदघाटन किया. इस पहल का उद्देश्य माताओं व बच्चों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है. स्तनपान कराने वाली माताओं को अब समाहरणालय आने पर सुविधाजनक स्थान मिलेगा. वहीं बच्चों के लिए खेल-खेल में समय बिताने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गयी है. उद्घाटन के अवसर पर उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी समेत अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










