विद्यार्थी समय के मूल्य को समझ पढ़ाई पर ध्यान दें : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2025 10:03 PM
संत अन्ना प्लस टू उवि में सम्मान समारोह सह वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत अन्ना प्लस टू बालिका उवि में संत अन्ना अंतर विद्यालय सम्मान समारोह सह वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ शिक्षा आयोग की संयोजिका सिस्टर ललिता टोप्पो, सिस्टर अनस्तासिया और शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के सिस्टर और धर्म बहनों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी व विशिष्ट अतिथि के रूप में गुमला प्रोविंस की प्रोविंशियल सुपीरियर डीएसए सिस्टर अनीमा डांग, मुखिया जिरेन मड़की, कैथोलिक सभा के अध्यक्ष क्लेमेंट टेटे, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा उपस्थित थे. कार्यक्रम में विधायक द्वारा इंटर, मैट्रिक 2025 के विद्यालय टॉपर्स को मोमेंटो, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. साथ ही मीडिल स्कूल की पांचवीं व छठी कक्षा में सबसे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. गुमला प्रोविंस की ओर से मैट्रिक, इंटर व मीडिल स्कूल में से एक एक टॉपर्स विद्यार्थियों को क्रमशः 10 हजार, पांच हजार व पांच हजार रुपए का चेक दिया गया. मौके पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विधायक ने कहा कि समय बहुमूल्य है, जो कभी लौट के नही आता है. विद्यार्थी समय के मूल्य को समझ पढ़ाई पर ध्यान दें. कहा कि भविष्य में परिवार व समाज के नेतृत्व के समय शिक्षा मददगार साबित होगा. व्यक्तिगत व सामाजिक लाभ के लिए ज्ञान जरूरी है. मौके पर उन्होंने संत अन्ना बालिका उवि, संत वियान्नी उवि और संत दोमनिक इंटर काॅलेज में जल्द बच्चों के लिए कंप्यूटर उपलब्ध कराने की बात कही. निर्णायक मंडली में सिस्टर लुसिया बाखला, सिस्टर हेलेन ठीठियो, सिस्टर करुणा एक्का, ब्रदर सुबोध कच्छप, ब्रदर जेवियर टेटे, फादर अलबीनुस केरकेट्टा शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टर सुषमा तिग्गा, सिस्टर अंजलीना मिंज, शशि प्रभा तोपनो, अर्चना मधु बागे, सत्य सपना खाखा, रोशन स्टेफन हस्सा, प्रतिमा तिर्की, अनुपम केरकेट्टा, सुचिता नाग, शशि किरण तिर्की, कृष्णा साहू, सिस्टर रेशमा डुंगडुंग, फरिस्ता केरकेट्टा, अनिता केरकेट्टा, मंजुला केरकेट्टा, हेमलता खलखो, अंजली तोपनो की अहम भूमिका रही. संचालन सत्य सपना खाखा व शशि प्रभा तोपनो ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










