जनता दरबार लगा कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

जनता दरबार लगा कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उपायुक्त ने जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों व मांगों की जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिये. जनता दरबार में भूमि विवाद, जमीन बंटवारा, खरीदी गयी भूमि पर मकान निर्माण में उत्पन्न बाधा, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, कन्यादान योजना की लंबित राशि भुगतान, एमएसीपी का बकाया लाभ, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन भुगतान, राशन कार्ड में नाम संशोधन, नया राशन कार्ड निर्गत करने तथा केसीसी ऋण माफी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावा आंधी-तूफान से मकान क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा, बिजली करंट से बैल की मृत्यु पर आपदा राहत सहायता, खुले विद्युत तारों को सुरक्षित केबल से बदलने, निजी भूमि पर खराब चापाकल हटाने तथा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामलों में भी शिकायतें दर्ज करायी गयी. मौके पर अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










