संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2026 9:25 PM
संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
सिमडेगा. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधिसूचित सुरक्षा स्थल बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. पुलिस अधीक्षक ने बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने बच्चों को सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बच्चों के साथ वालीबॉल खेल कर मनोबल बढ़ाया. पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा, देखभाल एवं आवश्यक सुविधाओं को बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने केो लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस अवसर पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सार्जेंट मेंजर, पुलिस निरीक्षक, अंचल समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त
कोलेबिरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य सड़क के समीप अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला खनन पदाधिकारी व अंचल अधिकारी ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. जब्त ट्रैक्टरों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना को सुपुर्द किया गया. मामले पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. ज्ञात हो कि इन दिनों को कोलेबिरा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े नदी नालों से अवैध बालू खनन धड़ल्ले से जारी है और जंगलों में लोगों के द्वारा बालू स्टॉक किया जा रहा है. खनन विभाग के पदाधिकारी की इस कार्रवाई से अवैध बालू खनन करने में शामिल लोगों में हड़कंप है. दूसरी और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बालू नहीं मिलने से बहुत से कार्य ठप पड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










