पोता-पोती के सामने की दादी की हत्या

कोलेबिरा की घटना
7 एसआईएम: बी में. घर में पड़ा महिला का शव.
सी में. घटना के बाद रोती पोती.कोलेबिरा. कोलेबिरा में एक पोती के सामने ही उसकी दादी की धारदार हथियार से मार कर हत्या की दी गयी. देवीगुड़ी चौक के समीप रविवार की दोपहर चार बजे के करीब 65 वर्षीय शांति देवी की हत्या हुई. रविवार को शांति देवी अपने मकान में अपनी दो पोती 12 वर्षीय सिम्मी कुमारी व नौ वर्षीय शिल्पा कुमारी व ढाई वर्षीय पोता कार्तिक नाग के साथ घर में बैठी थी. बहू रुक्मिणी देवी कोलेबिरा साप्ताहिक बाजार गयी थी. इस दौरान बजरंग साहू नामक युवक घर पहुंचा और धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी. सिम्मी कुमारी व शिल्पा कुमारी ने बताया कि अपनी दादी शांति देवी के साथ घर में बैठी थी. इस दौरान बोकबा गांव निवासी बजरंग साहू आया और धारदार हथियार से उसकी दादी के गले में जोरदार वार कर मौत के घरट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद बजरंग साहू फरार हो गया. सिमी व शिल्पा ने यह भी बतया कि बजरंग ने उनदोनों के साथ भी मारपीट की. घटना के बाद दोनों बच्ची घर के बाहर निकाल कर रोने लगे. बच्ची को रोता देख ग्रामीण उसके पास पहुंचे, तब बच्चियों ने ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया. ग्रामीण घर के अंदर द्खे, तो शांति देवी मृत पड़ी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते कोलेबिरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया. घटना की खबर कोलेबिरा में आग की तरफ फैल गयी. घटना को ग्रामीण बदला के रूप में देख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










