नियमित कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनसान लागू करे सरकार:सुशील सिंह

Updated:
विज्ञापन
नियमित कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनसान लागू करे सरकार:सुशील सिंह

नियमित कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनसान लागू करे सरकार:सुशील सिंह

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला कृषि कार्यालय के सभागार में झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सिमडेगा की बैठक पुष्पा कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक को जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि नियमित कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनमान व अन्य सुविधा राज्य सरकार हू-ब-हू लागू करें. उन्होंने कहा कि भारत सरकार आठवां वेतन आयोग की सिफारिश का लाभ भी कर्मचारियों को लागू करे. वहीं झारखंड सरकार विभिन्न विभाग में कार्यरत अनुबंध कर्मचारी, आउट सोर्सिंग कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को सरकारीकरण करते हुए सरकारी वेतनमान व अन्य सुविधा की प्रदान करें. साथ ही केंद्रीय कर्मी व राज्य कर्मी के अनुरूप आठवां वेतन आयोग का सिफारिश का लाभ अनुबंध कर्मचारियों को भी दिया जाये.उन्होंने झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में लाखों पद जो रिक्त है, उन पदों पर अनुबंध कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग राज्य सरकार से की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है की झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ सम्मलेन का आयोजन जुलाई माह में किया जायेगा. बैठक को जनसेवक संघ के गोपाल प्रसाद साहू, लिपिक संघ से उत्तम कुमार प्रसाद, जिताव नायक, बीरू यादव, पिंकी रानी कुजूर, रेणू खेस, बंसती कुमारी, हीरामनी बखला, सुकरमणि बारला, इडलिन एक्का, स्वाती सरोज कुल्लू, जोति रानी, निलिमा केरकेट्टा, सुधीर कुमार आदि ने भी संबोधित करते हुए अनुबंध कर्मचारियों एवं सरकारी कर्मचारियों के समस्या के संबंध में प्रकाश डाला. धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा समाप्त हुई.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola