30 हजार नकद समेत ढाई लाख का सामान चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन
जलडेगा. जलडेगा मुख्य पथ स्थित कमल ठाकुर के मकान में किराये पर संचालित कुमार मोबाइल दुकान से गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने नकद 30 हजार समेत ढाई लाख के सामान की चोरी कर ली. दुकान मालिक प्रदीप लोहरा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह छह बजे के करीब दुकान बंद कर घर चले गये थे. सुबह दुकान का ताला टूटा हुआ मिला. देखे जाने पर पता चला कि कैश बाक्स से 30 हजार रुपये नकद व कैमरा, मोबाइल समेत दुकान से लगभग ढाई लाख के सामान की चोरी कर ली गयी थी. घटना के बाद दुकानदार प्रदीप लोहरा ने थाना में लिखित देकर कार्रवाई करने की मांग की है. मालूम हो कि प्रदीप लोहरा ग्राम रोबगा, बोगेंरा निवासी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










