ePaper

छाताकाहू गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास

Updated at : 19 Jan 2026 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
छाताकाहू गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास

छाताकाहू गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास

विज्ञापन

कुरडेग. पंचायत अंतर्गत छाताकाहू गांव में जिला परिषद फंड से प्रस्तावित स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा व मुखिया उर्मिला कुजूर ने शिलापट्ट का अनावरण व नारियल फोड़ कर किया. मुखिया उर्मिला कुजूर ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा. मौके पर ग्राम प्रधान बिनोद जायसवाल, आनंद साहू समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शनिवार को जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग शिलान्यास के लिए पहुंची थीं. लेकिन संवेदक द्वारा शिलापट्ट की व्यवस्था नहीं किये जाने पर नाराजगी जताते हुए वे बिना शिलान्यास किये लौट गयी थी.

प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी किये गये सम्मानित

सिमडेगा. राज्य स्तरीय प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा की टीम ने पूरे झारखंड प्रांत में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है. प्रतियोगिता पश्चिम सिंहभूम जिले के गायत्री शिशु विद्या मंदिर, चंद्री में आयोजित की गयी थी. प्रतियोगिता में विद्यालय टीम की ओर से छात्रा कृति साहू, छात्र अमन प्रसाद व अनमोल प्रसाद ने सहभागिता की और अपनी ज्ञान, तर्कशक्ति व आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की. प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय में विजेता विद्यार्थियों का स्वागत व सम्मानित किया गया. प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, परिश्रम व आचार्यों के मार्गदर्शन का परिणाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola