पांच लाभुकों को मिला 50-50 हजार रुपये का चेक

मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना
सिमडेगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने बोलबा प्रखंड के मालसाड़ा व कसिरा व ठेठईटांगर प्रखंड के ठेठईटांगर खास और रेंगारी तथा सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के खैरनटोली के लाभुकों को 50-50 हजार रुपये का चेक असाध्य रोग योजना के तहत दिया. मालसाड़ा के जेनेवियुस बाखला के सिर का ऑपरेशन, कसीरा के शोभा डुंगडुंग का ब्रेन हेमरेज का ऑपरेशन, ठेठईटांगर खास के स्वाति जोजो को तंत्रिका रोग का इलाज, रेंगारी के दिव्या गोरेती एक्का का ब्रेन हेमरेज का ऑपरेशन, खैरनटोली के जाकिर हुसैन का इलाज सुनिश्चित कराना है. इनके इलाज के लिए परिजन बहुत परेशान थे. परिजनों ने विधायक से संपर्क कर मदद करने की बात कही. इस पर विधायक द्वारा त्वरित कार्रवाई करवाते हुए अविलंब उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना के अंतर्गत 50-50 हजार रुपये का चेक मरीजों को सुनिश्चित कराया. विधायक ने कहा कि आपलोगों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है. विधायक ने उनको आश्वस्त किया कि भविष्य में भी किसी भी तरह की कुछ भी जरूरत हो, तो वे उनको बेझिझक बतायें. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के बाहर 45 चिकित्सा संस्थान सूचीबद्ध हैं. इसलिए जिन्हें गंभीर बीमारी है. वह इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अवश्य लें. मौके पर प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस जमीर खान, जिला उपाध्यक्ष जमीर हसन, बोलबा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि संजय कुजूर, कोलेबिरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










