1.85 लाख नगद समेत सात लाख के जेवरात की चोरी
Updated at : 20 Jan 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन

1.85 लाख नगद समेत सात लाख के जेवरात की चोरी
विज्ञापन
कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना के भंवरपहाड़ रोड निवासी विभूति प्रसाद के बंद घर से अज्ञात चोरों ने 1.85 लाख रुपये नगद समेत लगभग सात लाख की जेवर की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार विभूति प्रसाद अपने छोटे भाई वीरू कुमार के साथ दो दिन पहले पटना अपने चचेरे भाई के दाह संस्कार भाग लेने गये थे. इस कारण घर में कोई नहीं था, जिसका फायदा उठा कर अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. मंगलवार की अहले सुबह विभूति अपने छोटे भाई के साथ जब घर लौटे और घर में प्रवेश किया, तो पाया घर के मुख्य द्वार के ग्रिल का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर प्रवेश किया, तो पाया कि घर के सभी कमरे के ताला खुले हुए थे. कमरे के अंदर आलमारी खुली पड़ी थी. अन्य सामान भी इधर-उधर बिखरे पड़े थे. आलमारी व अटैची के अंदर रखे गये सारे पैसे और जेवर गायब थे. विभूति प्रसाद ने घटना की जानकारी कोलेबिरा पुलिस को दी. सूचना मिलते कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पुलिस के विशेष दल द्वारा जगह-जगह से फिंगर प्रिंट लिया. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




